फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कक्षा नौ की छात्रा का दूसरे समुदाय के युवक से निकाह रुकवाया, हंगामा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में नाबालिग की शादी रुकवाने के दौरान जानकारी लेती पुलिस। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के शाहबाजनगर रोड स्थित मैरिज लॉन में नाबालिग हिंदू लड़की का निकाह हिंदू संगठनों ने रुकवा दिया। आरोप है कि धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह कराया जा रहा था। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। पुलिस ने कन्या और वर पक्ष को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

रविवार की शाम मैरिज लॉन में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। नाबालिग को दुल्हन बनाकर दूसरे तल पर बैठाया था। जबकि निचले तल पर दूल्हा सेहरा बांधे बैठा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे हिंदू युवा संगठन के प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी के साथ पुलिस लॉन में पहुंच गई। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
पुलिस को देखते ही निकाह में शामिल होने आए लोग खिसकने लगे। लड़की के धर्म के बारे में पूछने पर सभी ने चुप्पी साध ली। राजेश अवस्थी ने बताया कि दुल्हन हिंदू है। जबकि लड़का दूसरे समुदाय का है। लड़की शहर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है और नाबालिग है। पुलिस दूल्हा और दुल्हन पक्ष को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लड़की के पिता का हो चुका निधन
बताते हैं कि लड़की के पिता का देहांत हो चुका है। उसकी मां मुस्लिम युवक के साथ रहने लगी थी। वही व्यक्ति अपने भतीजे के साथ शादी करा रहा था। हिंदूवादी नेता राजेश अवस्थी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को पांच-छह दिन पहले नाबालिग लड़की का निकाह दूसरे समुदाय के युवक से किए जाने की सूचना मिली थी। कार्यकर्ता पूरी निगरानी बनाए हुए थे।

चोरी-छिपे शादी के लिए मैरिज लॉन दूर लिया गया
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि नाबालिग का चोरी-छिपे निकाह कराने के लिए मैरिज लॉन जानबूझकर दूर लिया गया। पहले मैरिज लॉन नजदीक लिया गया था। उसे निरस्त कराकर दूसरी जगह तारीख रखी गई।
विज्ञापन


नाबालिग की शादी कराए जाने का प्रकरण संज्ञान में आया है। धर्मांतरण का आरोप भी लगाया गया है। मामले की जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें