फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सेहरामऊ द​क्षिणी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विजय। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी विजय को पुलिस ने चांदापुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव कैलाह निवासी 17 वर्षीय किशोरी का गांव के ही विजय कुमार से करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। पकड़े गए आरोपी विजय ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह वह उसे घर के बाहर गली में मिली थी। वह उससे शादी करने का दबाव बना रही थी।
जब शादी करने से मना किया तो वह नाराज हो गई। इसके बाद उसने उसके घर के बाहर बग्गर में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद उसकी मौत की जानकारी शाम को हुई। इंस्पेक्टर उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें