फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाजपा नेता से मारपीट के आरोपी ने महाराष्ट्र जाकर की शादी, पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया

विज्ञापन
आरोपी अक्षय कदम का फोटो
विज्ञापन
तिलहर। भाजपा नेता के साथ मारपीट के मामले में भागे हुए चल रहे 25 हजार के इनामी अक्षय कदम को महाराष्ट्र से उसकी शादी के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद तिलहर पुलिस ने इनामी को वहां की अदालत में पेश कर उसकी रिमांड ली और शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

रविवार शाम तक आरोपी यहां पहुंच जाएगा। वह पिछले 50 दिन से भागा हुआ चल रहा था। इस बीच एक शादी का कार्ड व मैरिज लॉन की सजावट का वीडियो वायरल हुआ था। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
19 दिसंबर की रात नगरिया चौकी क्षेत्र में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष के होटल पर मारपीट और तोड़फोड़ हुई थी। भाजपा नेता पंकज सिंह के भाई इंद्रजीत की तहरीर पर अक्षय कदम, योगेश कदम, ऋषभ तिवारी, आयुष मराठा और हिमांशु मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने 22 दिसंबर को योगेश कदम और आयुष मराठा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अक्षय कदम, ऋषभ तिवारी और हिमांशु मिश्रा भागे हुए चल रहे हैं। इसके बाद अक्षय कदम पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। तिलहर पुलिस को सूचना मिली थी कि अक्षय कदम की पांच फरवरी को महाराष्ट्र में शादी है।
इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों से उसकी लोकेशन ट्रेस की। छह फरवरी को महाराष्ट्र पहुंची पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि सर्विलांस के जरिये अक्षय कदम की महाराष्ट्र में मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। उसे पुलिस ने महाराष्ट्र के जिले सतारा में कराल नगर के बस अड्डा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे रिमांड पर तिलहर लाया जा रहा है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें