गांव का मुख्य मार्ग ग्रामीणों के लिए काफी परेशानी का सबब बन गया है। गांव स्थित धार्मिक गेट के पास से जाने वाले मार्ग पर पानी भरे होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राीमण इस समस्या के बारे में ब्लाक पर अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के नेहरू इंटर कालेज के प्रबंधक इबरत अली, पूर्व प्रधान कल्लन खां, हाजी अली अहमद, प्रधान युनूस खां, आसिफ अली, मुबारक अली, शराफत अली आदि प्रशासन से गांव के मुख्य मार्ग को ठीक कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर इस मार्ग का निर्माण शीघ्र न हुआ तो वह लोग धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।