फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लखनऊ-देहरादून वंदे भारत ट्रेन का जिले में भी होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ से देहरादून जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का ठहराव अब शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर भी होगा। ट्रेन का ठहराव होने से यात्रियों को देहरादून समेत कई रूटों पर जाने में आसानी होगी। मुरादाबाद मंडल से पत्र जारी हाेने के बाद ट्रेन का स्टाॅपेज शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गोमतीनगर-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन यहां पर रुकती है। लखनऊ से देहरादून जाने वाली वंदे भारत ट्रेन रोजाना ही सुबह साढ़े सात बजे यहां से रनथ्रू निकल जाती थी। इसके ठहराव के लिए जनप्रतिनिधियों ने प्रयास शुरू किए। इसके बाद रेल मंत्री ने ठहराव की मंजूरी दे दी है। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने ट्रेन के ठहराव के लिए रेल मंत्री से मुलाकात कर पत्राचार किया था। वहीं, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भी 11 अगस्त 2025 को रेल मंत्री को पत्र देकर ट्रेन के ठहराव की मांग रखी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें