कुर्रियाकलां। गांव के कोंचेश्वर मंदिर में प्रेमी जोड़े ने विवाह कर लिया।
एक गांव निवासी युवक का अपने भाई की साली से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवालों ने एतराज किया तो दोनों ने कांट में जहर खा लिया था। बेहोशी की हालत में पुलिस ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार हुआ।
गांव के कोंचेश्वर महादेव स्थान पर पहुंचकर दोनों ने शादी कर ली। कुछ लोगों ने इसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। संवाद