फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लंगूरी बंदरों को लेकर जाने वाली कार के मालिक की लोकेशन दिल्ली में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार से बोरों में भरकर दस लंगूरी बंदरों की बरामदगी के मामले में कार स्वामी व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है। कार चालक की लोकेशन दिल्ली में मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात तीन बजे लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहगुल नदी पुल के पास लंगूरी बंदरों को तीन बोरियों में बंदकर ले जा रही कार डिवाइडर से टकरा गई थी। डिवाइडर से टकराकर कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक व कार सवार भाग गए थे। कार के अंदर शराब की बोतलें, तीन बोरों में लंगूरी बंदर बंधक मिले थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार को खोलकर देखा तो हैरान रह गए। लंगूरी बंदरों की तस्करी की आशंका व्यक्त की जा रही है।
ग्रामीणों ने पुलिस के सामने ही लंगूरी बंदरों को बोरों से निकाल कर आजाद कर दिया था। गंभीर रूप से घायल दो लंगूरी बंदरों को वन विभाग के दरोगा श्याम सिंह ने इलाज के लिए पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया था। एक घायल बंदर की हालत में सुधार होने पर पशु चिकित्सालय से सामाजिक वानिकी प्रभाग की टीम को सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष सिंह ने बताया कि एक मादा बंदर का हाथ टूटा हुआ है। उसका उपचार चल रहा है। दूसरी ओर पुलिस ने वन दरोगा श्याम सिंह की तहरीर पर कार के मालिक जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कोला अहदपुर निवासी वीरेश कुमार व जिला फतेहपुर के त्रिलोकीपुर तिलयानी निवासी यासीन के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट लिख कर तलाश शुरू कर दी है।


कार के स्वामी वीरेश कुमार की लोकेशन दिल्ली में मिल रही है। कार चालक व स्वामी की तलाश में कटरा पुलिस लगी हुई है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा। - ज्योति यादव, सीओ

हाईवे पर कार से हादसे में भागे आठ लंगूरी बंदरों की तलाश जारी है। घायल लंगूर में एक की हालत में सुधार हुआ है। दूसरे घायल लंगूरी बंदर का पशु चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है। - संजीव कुमार जौहरी, क्षेत्राधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रभाग तिलहर रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें