फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कब्जे के आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज होने पर टंकी से उतरा वकील

Wed, 01 Jan 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। आवासीय भूखंड पर अवैध कब्जा हटाए नहीं जाने और कब्जेदारों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में हमला करने पर सोमवार दोपहर पानी की टंकी पर चढ़ा वकील आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रात करीब दो बजे नीचे उतर आया। इसके साथ ही हाई वोल्टेज ड्रामा खत्म होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

इस मामले में वकील शिवेंद्र कटियार की पत्नी प्रज्ञा कटियार की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बताया कि मोहल्ला महाजनान में उनके ससुर श्रीनिवास कटियार का एक आवासीय भूखंड है। यह ससुर के नाम से नगर पालिका परिषद के रिकॉर्ड में भी दर्ज है। गत 27 दिसंबर को नगर के अरुण सिंह, प्रमोद सिंह, गंभीर सिंह और महेश सिंह उनके भूखंड पर फावड़ा आदि लेकर पहुंचे और नींव खोदने लगे। जानकारी होने पर पति ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली और जमीन संबंधी कागज लेकर मौके पर पहुंचे।
इस दौरान आरोपियों ने वकील से हाथापाई की और फावड़ा चला दिया, लेकिन वह किसी तरह बच गए। इस दौरान आरोपियों ने वकील को जान से मार देने की धमकी भी दी। पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। बाद में 29 दिसंबर को आरोपियों के अलावा उसी मोहल्ले के विजय कटियार व मदन पाल सिंह सहित 20 अज्ञात लोग पहुंच गए और भूखंड पर दीवार खड़ी कर लिंटर डाल दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व जमीन पर कब्जे के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें