फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भूमि स्वामी की झूठी शिकायतें कर किया जा रहा परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। बैनामे के जरिये खरीदी गई जमीन के बाद मकान बनाने पर कुछ लोग झूठी शिकायत कर जमीन स्वामी को परेशान कर रहे हैं। मामले की शिकायत डीएम से की गई है।
विज्ञापन

गांव नवाबपुर गंगा निवासी विश्वनाथ राय ने डीएम को भेजे प्रार्थनापत्र में बताया कि उन्होंने कुछ जमीन खरीदी थी। डीएम के निर्देश पर 10 अगस्त 2024 को राजस्व और नहर विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से उनकी जमीन की पैमाइश की। पैमाइश में उनका मकान खरीदी गई जमीन पर बना मिला था। इसके बाद एडीएम न्यायिक ने नौ मार्च 2025 को जांच की थी और डीएम के निर्देश पर फिर से 21 अगस्त 2025 को नहर विभाग और राजस्व टीम ने पैमाइश की थी।
हर बार उनका मकान खरीदी गई भूमि पर ही पाया गया। खुटार के एक गांव का युवक नहर विभाग के एक कर्मचारी से मिलकर उनकी झूठी शिकायतें कर रहा है। पीड़ित ने झूठी शिकायत करने वाले पर कार्रवाई की मांग की है और उत्पीड़न से बचाने की गुहार की है। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने कहा कि प्रार्थनापत्र मिलने पर जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें