फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जमीन की नाप कराकर दिलाया कब्जा

विज्ञापन
जलालाबाद ​स्थित ग्राम रुस्तमपुर में अपनी जमीन पर बल्ली व पिलर लगाकर कब्ज़ा लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। रुस्तमपुर गांव में गत पांच दिसंबर को जमीन के विवाद में कथित रूप से गोली मारकर घायल कर देने के मामले में सोमवार को गांव पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने बैनामाधारक को जमीन पर कब्जा दिला दिया।
विज्ञापन

रुस्तमपुर चक निवासी जगदीप सिंह ने पुलिस को बताया था कि शाहजहांपुर के चिनौर निवासी एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। जगदीप के अनुसार उस व्यक्ति से उसका जमीन का विवाद चल रहा है। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए मामले की जांच पड़ताल की। डाक्टरी रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई।
पुलिस की जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि जिस व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया गया, उसने जगदीप का तीन बीघा खेत करीब सात साल पहले खरीदा था, लेकिन जगदीप उस जमीन से अपना कब्जा नही छोड़ रहा। सोमवार को नायब तहसीलदार रोहित कटियार पुलिस और राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने जगदीप की जमीन खरीदने वाले चिनौर निवासी व्यक्ति को मौके पर नाप कराकर जमीन पर कब्जा दिला दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें