सुनासिर नाथ स्थान के समीप नानकपुरी गुरुद्वारे में बाबा निर्मल सिंह जी भूरी वाले के नेतृत्व में विशाल सरोवर की स्थापना की जा रही है। सरोवर निर्माण के लिए गुरुद्वारे में रोजाना बड़ी संख्या में संगत जुट रही है।
बाबा निर्मल सिंह ने बताया कि कार सेवा के माध्यम से क्षेत्र में तमाम कार्य कराए जा चुके हैं। नानकपुरी गुरुद्वारे में सरोवर निर्माण के लिए संगत काफी समय से कह रही थी। करीब डेढ़ माह पूर्व उन्होंने सरोवर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। तब से रोजाना चल रहे निर्माण कार्य में क्षेत्र के अलावा कई जिलों के सेवादार कार सेवा कर रहे हैं। बाबा जी ने बताया कि सरोवर का निर्माण कार्य पूरा होने में अभी दो माह का समय और लगेगा। जो भी श्रद्धालु सेवा करना चाहते हैं वह गुरुद्वारे में आकर कारसेवा में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।