फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ज्योति कलशयात्रा का गांवों में पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत

विज्ञापन
निगोही पहुंची ज्योति कलश यात्रा में शामिल लोग। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
निगोही। शांति कुंज हरिद्वार के अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में खुदागंज से चली ज्योति कलश रथयात्रा शनिवार को क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचने पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले, गायत्री परिवार के दिलीप शर्मा ने पत्नी और परिवार ने गायत्री माता का पूजन किया। बाद में रथयात्रा लेकर गायत्री परिवार के सदस्यों ने गनपतपुर, चैना, पिपरिया, हरैया, भितिया, रधौला आदि गांवों में भ्रमण किया। इस मौके पर रथयात्रा के सारथी राकेश कुमार ने कहा कि नशा, कुप्रथाओं और व्यसनों से समाज को बचाने का संदेश देने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। शाम को कस्बा निवासी जगदीश शर्मा के यहां दीपयज्ञ हुआ। रथयात्रा में जगदीश, रामपाल, सूरज शर्मा, ईश्वरी देवी, संत कुमार पाठक आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें