फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लापरवाही पर जेई का इंक्रीमेंट रोककर तबादला भी कराया

विज्ञापन
जलालाबाद में उपभोक्ता के घर से स्मार्ट मीटर के बारे में जानकारी लेते एसई अनुज प्रताप ​सिंह। स्र - फोटो : कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत जम्मूतवी तक दौड़ेगी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र में गर्मी से पहले तैयारियों में लापरवाही बरतने पर अवर अभियंता भोलानाथ पर कार्रवाई की गई है। एसई ने उनका इंक्रीमेंट बैक कर दिया है। वहीं, मुख्य अभियंता ने उनका पीलीभीत तबादला कर दिया है। एसई अनुज प्रताप सिंह ने बुधवार को जलालाबाद क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र में गर्मी से पहले ट्रांसफॉर्मरों पर फ्यूज सेट करने समेत अन्य तैयारियां नहीं कराने पर ओवरलोडिंग की समस्या हो गई। समीक्षा के दौरान जेई भोलानाथ की लापरवाही सामने आई। एसई अनुज प्रताप सिंह ने उनका इंक्रीमेंट बैक कर दिया। उनकी रिपोर्ट के आधार पर मुख्य अभियंता ने भोलानाथ का तबादला पीलीभीत कर दिया।
ट्रांसफॉर्मराें की स्थिति का जायजा लेने के लिए एसई बुधवार को जलालाबाद पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए कि ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त नहीं होने चाहिए। उसके लिए पहले ही व्यवस्था कर ली जाए। दूसरी ओर स्मार्ट मीटर से ऑटो कट हुई बिजली का बिल अदा नहीं करने वालों के घराें पर जाकर जानकारी ली।
विज्ञापन

ग्रामीण परिवेश के लोगों को स्मार्ट मीटर के बारे में जानकारी नहीं थी। वे मीटर रीडर के आने का इंतजार कर रहे थे। एसई ने उन्हें स्मार्ट मीटर से संबंधित जानकारी दी। इस बीच तीन उपभोक्ताओं ने रिचार्ज कर अपने घर की आपूर्ति को बहाल करा ली।

गिरताऊ खंभे को अपने सामने सही कराया
जलालाबाद के रास्ते बिजली के गिरताऊ खंभे को देखकर एसई ने संबंधित को तलब किया। उन्होंने खंभे को तुरंत ही सही कराया। तेज हवा चलने से खंभे के गिरने से हादसा होने की आशंका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें