फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अवर अभियंता ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। ग्राम पंचायत मवैया पट्टी में जूनियर हाईस्कूल के निर्माणाधीन भवन में घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने के आरोपों की जांच के लिए शनिवार को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता अभिषेक कुमार गांव पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन भवन का जायजा लेने के साथ उसमें प्रयोग की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी और लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार से आवश्यक दस्तावेज तलब किए।
विज्ञापन


जांच के दौरान कई ग्रामीणों ने अपनी शिकायत दोहराते हुए कहा कि स्कूल भवन के निर्माण में इस्तेमाल हो रहीं ईंट, बालू और सीमेंट की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया, तो तमाम छात्र-छात्राओं की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।
आरईएस के जेई ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि तकनीकी जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करके मानक के अनुरूप ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें