सरकारी तंत्र की उपेक्षा राजनीतिक लोगों के मुंह मोड़ लेने से अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह का जन्म दिवस चंद स्थानीय लोगों की उपस्थिति के साथ सिर्फ रस्म अदायगी तक सिमट कर रह गया। ये वही शहीद थे जिन्होनें देश की आजादी के कारण हंसते हुये फांसी पर चढ़ गये और अंतिम हिचकी लेते हुए कहा था कि ‘हे भारत माता फांसी के बाद भी तेरे ऋण से मुक्त नहीं हो पाऊंगा’।
शुक्रवार को इस शहीद के कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी तिलहर विजय शंकर दुबे, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य बाबू सिंह, समाजसेवी इंजीनियर रोहित सिंह, बसपा नेता राजीव कश्यप, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद सिंह यादव, थानाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद, ग्राम प्रधान सरिता सिंह चौहान, ग्राम विकास अधिकारी ,अवनीश चंद्र शर्मा ही इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। सांसद कृष्णाराज, क्षेत्रीय विधायक राजेश यादव आदि नेताओं के इसमें शामिल न होने लोगों को काफी अखरा। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि रोशन सिंह की वीरता और शहादत को भुलाया नहीं जा सकता।
बसपाइयों ने अमर शहीदों की दी श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर। बहुजन समाज पार्टी ने अमर शहीद रोशन सिंह की जयंती पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, मंडल को-आर्डिनेटर राम लड़ैते कनौजिया, जगदीश प्रसाद बौद्ध, तकवीम खां, अरविंद टाइगर, जितेंद्र वर्मा, सचिन सिंह, हरविंदर सिंह, मुकेश वर्मा, अनूप वाल्मीकि, विकास चंद्रा आदि ने अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।