फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मस्ती में चूर हुए लाट साहब का जूते-चप्पल से तो हुरियारों गुलाब के फूलों से होगा स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर निकलने वाले जुलूस के लिए बड़े लाट साहब बना युवक रामपुर से आयोजकों के पास पहुंच गया हैं। लाट साहब की खातिरदारी भी शुरू कर दी गई है। मस्ती में चूर लाट साहब ने भैंसागाड़ी पर रखी जाने वाली अपनी कुर्सी को पेंट भी कर लिया है। लाट साहब पर जूते-चप्पल बरसाए जाएंगे। वहीं इस बार मुस्लिमों के साथ ही कई अन्य गण्यमान्य लोग व कमेटी के सदस्य भी गुलाब के फूल बरसाकर हुरियारों का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


बड़े लाट साहब का जुलूस चौकसी से प्रारंभ होता है। जुलूस के करीब आठ किलोमीटर लंबे रास्ते पर आयोजन सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ती है। यहां पहुंचने के बाद बड़े लाट साहब शराब पीकर मस्ती में चूर रहने लगे हैं। आयोजकों के अनुसार, बड़े लाट साहब के लिए रामपुर के इस युवक के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी रिजर्व में रखा गया है। बड़े लाट साहब बने युवक का मंगलवार को चिकित्सीय परीक्षण भी कराया जाएगा।
आयोजक संजय वर्मा ने बताया कि पूर्व में किला मोहल्ले से निकलने पर जुलूस का मुस्लिम समुदाय के लोग फूलों से स्वागत करते थे, लेकिन इस बार स्वागत वाले प्वाइंट बढ़ाए गए हैं। संजय के अनुसार, छोटे चौक में कमेटी की ओर से स्वागत होगा। सीता की मठिया के पास सतेंद्र रावत, किले पर मेंहदी हसन फूल बरसाएंगे। इसी तरह पूर्व मंत्री कृष्णाराज के आवास के नजदीक, एवी रिच स्कूल, सपा कार्यालय के सामने, अंटा चौराहा के आगे अस्पताल के पास, कृष्णा नगर मंदिर के पास और खिरनीबाग पर व्यापारी नेता अनीस खां जुलूस पर फूल बरसाएंगे।
विज्ञापन


विवादित जगहों पर टिनशेड लगाकर बैरिकेडिंग कराई
रविवार को डीएम-एसपी समेत लाट साहब के जुलूस के आयोजकों ने आठ किलोमीटर के रूट का भ्रमण कर जायजा लिया था। इस बीच सड़कें दुरुस्त की गईं। वहीं कुछ जगह ऐसी मिलीं, जहां विवाद की वजह से निर्माण कार्य रोकने से वहां ईंट आदि पड़े थे। ऐसे स्थानों पर टिनशेड लगाकर बैरिकेडिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें