फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: देर रात पहुंचे संयुक्त निदेशक को अल्हागंज सीएचसी से गायब मिले डॉक्टर

विज्ञापन
अल्हागंज में सीएचसी का निरीक्षण करते संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ.टीपी राठौर। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ अल्हागंज। सीएचसी पर देर रात पहुंचे संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. टीपी राठौर को स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल मिलीं। आकस्मिक सेवाओं को देने के लिए डॉक्टर तक नहीं थे। अस्पताल में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। उपकरण तक दुरुस्त नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात 10:40 बजे संयुक्त निदेशक निदेशक स्वास्थ्य सीएचसी पर पहुंच गए। उन्हें मुख्य गेट से वार्ड और परिसर तक में गंदगी मिली। ड्यूटी रजिस्टर जांचने पर वार्ड ब्वॉय विनोद कुमार, राजकुमार, वार्ड आया सुनीता, स्टाफ नर्स सुमन और ट्रेनी फार्मासिस्ट चंदन ही उपस्थित मिले। एमबीबीएस डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे।
डॉ. राठौर ने बताया कि सीएचसी में उपकरण तक सही से रखे नहीं मिले। मरीजों के लिए ड्रेसिंग मैटीरियल, स्टरलाइजेशन उपकरण नहीं मिले। पूरा अस्पताल अस्त-व्यस्त था। सीएचसी में दो गर्भवती महिलाएं भर्ती मिलीं। जिनकी देखभाल स्टाफ नर्स कर रही थी।
विज्ञापन

ईद जैसा महत्वपूर्ण त्योहार होने के बावजूद सीएचसी की इमरजेंसी सेवा के लिए कोई डॉक्टर तक मिलने पर सीएमओ से कॉल कर नाराजगी जताई। संयुक्त निदेशक ने बताया कि वह पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजेंगे।

ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर चिकित्सा सुविधा बदहाल
संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. टीपी राठौर ने बताया कि ईद के त्योहार को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर रखने के निर्देश दिए थे। उसके बावजूद अल्हागंज सीएचसी की हालत खराब मिली हैं। उन्होंने सीएमओ से कॉल कर जानकारी ली। सीएमओ ने उन्हें छुट्टी पर होने की जानकारी दी। बताया कि सीएचसी की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता कि सीएमओ ने खुद ही कई महीने से निरीक्षण नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें