शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में जर्जर सड़कों और स्मार्ट मीटर में बढ़ाए गए लोड का मुद्दा छाया रहा। इसे लेकर आंदोलन की रणनीति भी तैयार की गई।
कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने कहा कि महानगर में टूटी व गड्ढायुक्त सड़कें नगर निगम की लापरवाही का नतीजा हैं। इसके चलते जनता के साथ व्यापारी वर्ग को भी परेशानी हो रही है। बहादुरगंज, लकड़ी मंडी, मशीनरी मार्केट आदि के पास काफी गड्ढे हैं। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन अख्तर ने कहा कि पिछले दिनों अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं का लोड बढ़ा दिया है। इससे व्यापारी वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ हैं। मामलों को लेकर संगठन आरपार की लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर राजेंद्र गुप्ता, नदीम मंसूरी, जितेंद्र अरोड़ा, आरिफ खान, एहतेशाम, पवन गुप्ता, संजीव, मोहम्मद दानिश मौजूद रहे l संवाद