निरीक्षण भवन शारदा नहर खंड में बैठक में शामिल उपाध्यक्ष व अधिकारी। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। सिंचाई बंधु की बैठक मंगलवार को निरीक्षण भवन शारदा नहर खंड बाईबाग में उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री के प्रतिनिधि मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बरतारा फीडर के गांव जमुका, निगोना, रामापुर बरकतपुर व बिलंदपुर में विद्युत एचटी लाइन जर्जर है।
इससे लो-वोल्टेज की समस्या आ रही है। महापौर के प्रतिनिधि फकीर लाल ने राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना शारदा नहर खंड के अंतर्गत हरदोई शाखा पर अवैध कुलावे हटाए जाने की मांग की। कृषक अमर सिंह ने गंगसरा फीडर के गांव भूतखेड़ा में जर्जर विद्युत लाइन ठीक कराने की मांग की। उपाध्यक्ष ने संबंधितों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कृषक, हरविंदर सिंह, ऋषि पाल सिंह, शारदा नहर एक्सईएन एसके भास्कर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद