फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गैर हाजिर मिले शिक्षक और अनुदेशक

Tue, 22 Dec 2015 11:24 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता सुधारने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने मंगलवार को भी परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण का अभियान जारी रखा। निगोही और ददरौल ब्लॉक के पांच स्कूलों का निरीक्षण करने पर कई शिक्षक और अनुदेशक अवकाश स्वीकृत कराए बगैर नदारद पाए गए। बीएसए ने इन सभी का एक दिन का वेतन और मानदेय काटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिक्षण कार्य में लापरवाही प्रदर्शित करने वाले कई शिक्षकों को नोटिस जारी कर भविष्य में कार्यवाही की चेतावनी दी।
बीएसए ने सुबह 9.10 बजे निगोही ब्लॉक के गांव गुरगवां स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय चेक किया। उस वक्त स्कूल बंद मिला, लेकिन 25 मिनट बाद दोबारा स्कूल चेक करने पर केवल अनुदेशक ज्योति कुमारी उपस्थित पाई गईं। बीएसए ने वहां की प्रधान अध्यापक शाजिया नसीम, सहायक अध्यापक ऋतु अवस्थी, बदरुल निशा, रेनू शुक्ला, अर्चना मिश्रा, नसरीन जहां और अनुदेशक शशिबाला का एक दिन का वेतन और मानदेय काट दिया।
विज्ञापन

निगोही ब्लॉक के ही गांव कजरी नूरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सुबह 9.20 बजे केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रमाकांत ड्यूटी बजाता मिला। वहां के हेड मास्टर रामेंद्र पाठक और सहायक शिक्षक अरुण बाला का एक दिन का वेतन काटने के साथ शिक्षण कार्य की गुणवत्ता सुधारने को चेतावनी पत्र जारी कराए। इसी गांव के प्राइमरी स्कूल के निरीक्षण से पता चला कि हेड मास्टर जैनेंद्र प्रताप सिंह ने सहायक शिक्षक मोना गांधी का अवकाश प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए बगैर रजिस्टर पर उनकी छुट्टी दर्ज कर दी।
स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं मिलने का कारण पूछे जाने पर हेड मास्टर ने सफाई दी कि उपस्थित हुए बच्चे अन्य बच्चों को बुलाने के लिए उनके घर गए हैं। बीएसए ने प्रधान अध्यापक को अपनी कार्य प्रणाली सुधारने की चेतावनी देने के साथ बच्चों को उनके घरों से स्वयं बुलाने के निर्देश दिए। ददरौल ब्लॉक के गांव घुसगवां के उच्च प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण से जाहिर हुआ कि सहायक अध्यापक शारदा यादव और रेशमा का अवकाश रजिस्टर पर अंकित है, लेकिन अवकाश प्रार्थना पत्र उपलब्ध नहीं हैं। इस मामले में दोनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा गया।
विज्ञापन

यही नहीं, घुसगवां उच्च प्राथमिक में सुबह दस बजे शिक्षक प्रार्थना कराते मिले, जबकि उनकी हाजिरी का समय 8.30 बजे दर्ज पाया गया। इस पर बीएसए ने वहां के हेड मास्टर अनिल मिश्रा, सहायक शिक्षक शफीउर्रहमान और महेंद्र पाल को चेतावनी पत्र जारी कराए। इसी तरह गांव निवाड़ी के उच्च प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण से पता चला कि सहायक शिक्षक नरेश वर्मा और साधना सिंह ने दूरभाष पर सूचित करके अवकाश ले लिया, लेकिन कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया। इस मामले मेें दोनों शिक्षकों का एक दिवसीय वेतन काटा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें