फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाएं बढ़ने से पर्यावरण असंतुलित

Wed, 16 Sep 2015 11:14 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एसएस कॉलेज के विज्ञान संकाय एवं पृथ्वी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। उधर, जीएफ कॉलेज के जुलोजी विभाग में सेमिनार का आयोजन कर ओजोन परत के क्षरण पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन

पृथ्वी संस्था के बैनर तले नवादा इंदेपुर का भ्रमण करने के बाद रैली कालेज परिसर में गोष्ठी के रूप में तब्दील हो गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने कहा कि पृथ्वी पर सुविधाएं बढ़ने के कारण पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंची है। इसलिए मनुष्य को प्रकृति के अनुकूल जीवन शैली अपनाना चाहिए। रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह ने कहा कि ओजोन की क्षति को रोकने के लिए अधिक से अधिक पौध लगाने की जरूरत है। क्योंकि पौधों से निकलने वाली ऑक्सीजन से ही ओजोन का निर्माण होता है। गोष्ठी में संस्था के निदेशक डॉ. विकास खुराना, सचिव डॉ. अनिल सिंह, डॉ. अखिलेश तिवारी, डॉ. राजकमल रस्तोगी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। गोष्ठी में डॉ. सुमित सक्सेना, डॉ. शशांक गुप्ता, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. ब्रजनंदन आदि मौजूद रहे।
उधर, जीएफ कॉलेज के जूलोजी एवं ज्योग्राफी विभाग में विश्व ओजोन दिवस पर सेमिनार हुई। इस मौके पर डॉ. फरोग खुमार ने कहा कि सूर्य से निकलने वाली खतरनाक पैराबैगनी किरणों को पृथ्वी पर आने से रोकने में ओजोन लेयर की अहम् भूमिका है। डॉ. मुर्शिद हुसैन ने कहा कि पृथ्वी पर बढ़ते औद्योगीकरण से जीवधारियों के जीवन को खतरा है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी विचार रखे। इसमें हमना ने प्रथम, अंशिका मिश्रा ने द्वितीय और दिनेश सिंह एवं दीपाली ने तृतीय स्थान पाया। फारिया खान और आकांक्षा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. शिव प्रताप सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. अनवर मसूद ने आभार जताया। सेमिनार में डॉ. इशरत अल्ताफ, डॉ. नशीमुश्शान खान, डॉ. अरीब अंजुम, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. बावरा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें