फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की इंटेलीजेंस ने आईजी आरपीएफ को भेजी रिपोर्ट

Sun, 19 Apr 2015 12:24 AM IST
रोजा (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
रामप्रसाद बिस्मिल नगर रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी से 40 टन कोयला चोरी होने, चार टन की बरामदगी दर्शाने और इस मामले में मंदबुद्धि युवक को जेल भेजने के मामले में रेलवे की स्पेशल इंटेलीजेंस ब्यूरो की टीम ने रोजा में डेरा जमा लिया है। इस मामले में प्रकाश में आए ट्रांसपोर्टर, डीसीएम के चालक और पुलिस दल से पूछताछ कर आरपीएफ  के आईजी को उनके बड़ौदा हाउस स्थित कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार को रामप्रसाद बिस्मिल नगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी दो मालगाड़ियों से चोरी 40 टन कोयला बरामद किया गया था। इसे दो डीसीएम में भरकर आरपीएफ  ले जा रही थी, तभी बिलंदापुर फाटक के पास रोजा पुलिस ने पकड़ लिया था। तनातनी के बाद आरपीएफ  की सुपुर्दगी में कोयले से भरी दोनों डीसीएम को दे दिया गया था।
आरपीएफ  ने इस मामले में सिर्फ  चार टन कोयले की बरामदगी दिखाते हुए बिहार मूल के निवासी केशव, जो मंदबुद्धि है और महोलिया गांव में रहता है, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मीडिया में सुर्र्खियां बनने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया ओर रेलवे के स्पेशल इंटेलीजेंस ब्यूरो के सदस्य दिनेश सिंह तोमर शनिवार को सुबह से ही घटना के बावत साक्ष्य संकलित करते रहे।
विज्ञापन

ब्यूरो सदस्य दिनेश सिंह ने बताया कि इस मामले में  पुलिस, ट्रांसपोर्टर, डीसीएम चालक के नाम पते सब पता लगा लिए गए हैं और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं। इसकी रिपोर्ट आरपीएफ  के आईजी हरानंद को प्रेषित की गई हैं। आगे की कार्रवाई उत्तर रेलवे मुख्यालय से अधिकारियों के द्वारा तय की जायेगी।

राजफाश होने के डर से ट्रांसपोर्टर ने चालक को पीटा
रोजा। कोयले के कारोबार में शरीक मंडी गेट के सामने एक ट्रांसपोर्टर ने राजफाश होने के डर से अपने एक चालक को बेरहमी से मारा पीटा और उसे भगा दिया। चालक को रेलवे की इंटेलीजेंस टीम के सामने पेश नहीं किया गया और ट्रांसपोर्टर ने इस पूरे मामले में अपने को पाक साफ  बताया है। घटना के तथ्यों की जानकारी के लिए रेलवे की इंटेलीजेंस टीम अब डीसीएम मालिकों की तलाश कर रही है जो जांच का अहम हिस्सा हो सकती है।


रेलवे में रुकने का नाम नहीं
ले रही चोरी की घटनाएं
कोयले का काला कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार की रात मामला संज्ञान में आने के बाद भी शुक्रवार और शनिवार को चोरों द्वारा कई टन कोयला मालगाड़ियों से उतारा गया है। इस कोयले को आसपास के खेतों में रखा गया है और मौका पाते ही इस बाजार में बेचने की कवायद शुरू हो गई है। इतना ही नहीं सीतापुर ब्रांच लाइन पर देर रात चोरों ने एक मालगाड़ी की सील तोड़ कर करीब 15 बोरे गेहूं चोरी कर लिया है। बिखरे हुए गेहूं रेलवे लाइन के आसपास पड़े हैं। इस मामले में आरपीएफ  कुछ भी कहने से कतरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें