फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दहेज व रुपये देने थाने नहीं आया पति, महिला ने फंदे से लटककर जान दी

Tue, 17 Sep 2024 05:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी विसरात निवासी रवि की पत्नी आशा (30) ने मायके में फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन के अनुसार पति के परेशान करने पर वह मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन

मोहल्ला खलीलगर्वी निवासी राजाराम ने अपनी बेटी आशा का विवाह 13 मई 2018 को रवि के साथ किया था। शादी के बाद दोनों में अनबन हो गई। कई बार पंचायत होने के बाद भी हल नहीं निकला। परेशान होकर दो महीने पहले वह अपने मायके आ गई। इस बीच उसने महिला थाने में तहरीर दी। पुलिस के सामने तय हुआ कि वह आशा का दहेज व नकद दिए 70 हजार रुपये वापस कर देगा।
रविवार को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था, लेकिन रवि नहीं आया। इसे लेकर आशा काफी ज्यादा परेशान थी। राजाराम ने बताया कि उसने रात में खाना भी नहीं खाया। सुबह साढ़े पांच बजे जागी और दूसरे कमरे में चली गई। इस बीच उसने फंदे से लटककर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजन ने झांका तो शव देखकर चीख निकल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशा के कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें