फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश के थमते ही उमस बढ़ी, जिला अस्पताल में लगी मरीज की भीड़

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी के सामने लगी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर हो रहा है। इससे जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। आम दिनों में ओपीडी में जहां 800 से 900 तक मरीज पहुंचते थे। मगर, सोमवार को 1800 नए पर्चे बनें। इसमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार, सिरदर्द, खांसी, जुकाम, जोड़ों का दर्द से पीड़ित आ रहे हैं।
विज्ञापन

जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश से तर हुआ जिला अब उमस वाली गर्मी से बेहाल है। ऐसे में खान-पान में बरती गई लापरवाही बीमारियों का कारण बन रही है। इसी वजह से जिला अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को जिला अस्पताल में 1800 नए पर्चे बने। इनमें सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द, उल्टी एवं दस्त के अलावा सामान्य एवं वायरल बुखार के थे।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरएस मधौरिया ने बताया कि मौसम ठंडा-गर्म होने के बाद बैक्टीरिया पनप जाते हैं और ज्यादा असर दिखाते हैं। इस समय सर्दी-खांसी, पेट दर्द और बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए खानपान पर ध्यान दें। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता की मजबूती के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार का सेवन करें। इस तरह मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


डॉक्टरों की सलाह- बासी भोजन न करें, पानी खूब पीयें
फिजीशियन डॉ. शिखर बाजपेई बताते हैं कि मौसमी में बदलाव के बाद सर्दी-खांसी जैसी बीमारी से बचने के लिए सावधानी बेहद जरूरी है। खूब पानी पीयें। ठंडा और बचा भोजन करने से बचें। बारिश के कारण मच्छर भी बढ़े हैं। सोते समय शरीर को ढंककर रखें। घर के आसपास सफाई रखें। बुखार, थकान या पेट दर्द होेने पर अस्पताल आकर परामर्श लें। इस उमस भरी गर्मी के मौसम में 60 साल के लोेगों को अगर अधिक पसीना आता है तो उनको दिल का दौरा पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए पानी पीयें और धूप आदि में निकलने से बचें।
विज्ञापन



पिछले चार दिन का तापमान
जुलाई अधिकतम न्यूनतम
24 38 28
23 32 28
22 36 29
21 36 27

जिला अस्पताल की ओपीडी के सामने लगी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें