फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रूट डायवर्जन धड़ाम, फर्राटा भरते रहे वाहन

विज्ञापन
बाईपास चौराहे के आस्थाई बसअड्डे पर खड़ी बसें
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। यातायात पुलिस की रूट डायवर्जन व्यवस्था महज कागजी है। प्रतिबंध के बाद भी सवारी वाहन रविवार को कस्बे में फर्राटा भरते दिखे। रोडवेज बसों का संचालन भी दोपहर तक पुराने बस अड्डे से ही किया गया। असमंजस में फंसे यात्री स्थायी और अस्थायी बस अड्डे के चक्कर काटते दिखे। हालांकि कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मी वाहन चालकों को रोकते-टोकते नजर आए।
विज्ञापन

सावन मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने गोला और आसपास सड़कों पर रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था प्रत्येक सप्ताह शनिवार रात से सोमवार रात 11 बजे तक प्रभावी रहती है। पुलिस का यह रूट डायवर्जन कागजों पर शनिवार रात से लागू होता है। हकीकत में रविवार शाम से ही इसका अनुपालन होता है। रूट डायवर्जन व्यवस्था में गोला डिपो का अस्थायी बस अड्डा भी शामिल है।

छोटे चौराहे से फर्राटा भरते दिखे सवारी वाहन

रविवार की दोपहर कस्बे के छोटे चौराहे पर निजी सवारी वाहन फर्राटा भरते दिखे। चालकों ने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर रखा था। यहीं से सवारियों को बिठाया और उतारा गया। मोहम्मदी रोड पर सेठानी अहाता के सामने भी यह डग्गामार वाहन सवारी बिठाते नजर आए। अन्य वाहन भी बेरोकटोक आते-जाते दिखे। वहीं सदर चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग के पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने वाहनों को अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन



दोपहर तक बस की तलाश में भटके यात्री

गोला से लखीमपुर व अन्य स्थानों को आने-जाने वाले दैनिक यात्री दोपहर तक असमंजस में रहे। बस की तलाश में अस्थायी और स्थायी बस अड्डे का चक्कर लगाना पड़ा। सुबह के समय बाईपास चौराहे पहुंचे यात्रियों को करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करके कस्बे के अंदर पुराने बस अड्डे पर जाना पड़ा। डिपो के जिम्मेदारों ने भी यात्रियों को सही जानकारी नहीं दी।



यह है रूट डायवर्जन की व्यवस्था
गोला कस्बे में शनिवार से सोमवार रात तक ई-रिक्शा संचालन पर रोक रहेगी। भारी और कामर्शियल वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिबंध रहेगा। लखीमपुर से शाहजहांपुर-खुटार की ओर जाने वाले वाहनों को रिलायंस पेट्रोल पंप से मोहम्मदी बाईपास होकर भेजा जाएगा। बहराइच से पीलीभीत जाने वाले वाहनों को सिसैया, धौरहरा से निघासन व पलिया होकर भेजा जाएगा। अलीगंज से गोला की ओर जाने वाले वाहनों को एफसीआई गोदाम तिराहे से भूतनाथ रोड होकर भेजने की व्यवस्था है।

बाईपास चौराहे के आस्थाई बसअड्डे पर खड़ी बसें

बाईपास चौराहे के आस्थाई बसअड्डे पर खड़ी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें