फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिन में उमस से किया बेहाल, शाम को बूंदाबांदी ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन धूप निकलने पर उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम को काले बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को राहत मिली। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ है। इसके बाद भी बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान सामान रहा। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब तीन मिलीबार बढ़ा है और दक्षिणी व पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 67 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी में कमी आई है। वायुदाब बढ़ने के बाद भी अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें