फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश से ठंडी पड़ी उमस, टूटी-खुदी सड़कें बनीं आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश में एक बार फिर से नगर निगम के दावों की पोल खुल गई। झमाझम बारिश से शहर की मुख्य सड़कों व गलियों में जलभराव हो गया। इसकी वजह से लोगों को आवागमन में समस्या हुई। वहीं खुले नालों में कई लोग गिर गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर एक बजे के बाद हुई झमाझम बारिश ने एक बार फिर नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी। शहर में टाउनहाल रोड, कवि तिराहा, स्टेशन रोड, लाल इमली चौराहा से ईदगाह मार्ग, हद्दफ चौकी से रंगीन चौपाल वाले रोड पर घुटनों तक पानी भर गया। राहगीरों और वाहन चालकों को उसी के अंदर से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान सड़कों के गड्ढों और खुले नालों का अंदाजा न लगने के कारण लोग गिरते और चोटिल होते रहे। कवि तिराहा के पास ही एक युवक, महिला व उसका बच्चा नाले में गिर गया। राहगीरों की मदद से उनको बाहर निकाला गया। इसी तरह से हद्दफ चौकी के पास खुले नाले में एक बालक गिर गया, जोकि तेज बहाव में बहने लगा। लोगों की नजर उस पर गई, तो किसी तरह बचाया। वहीं, बारिश के बीच स्कूली बच्चे व बड़े भीगते हुए घर जाते दिखे।

नगर निगम परिसर में पानी भरने से काम हुआ प्रभावित
जरा-सी बारिश होने पर नगर निगम कार्यालय परिसर में जलभराव हो जाता है। शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ, जिसके चलते कार्यालय का कार्य भी प्रभावित रहा। बारिश बंद होने के बाद पानी को मोटर लगाकर निकलवाया गया। तब जाकर कार्य शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें