राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान करता पुलिसकर्मी। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। एक बार फिर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। तीन पुलिस कर्मियों अमित, मनीष व विवेक ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर रक्तदान कर मरीज की जान बचाई है।
जिले की रहने वाली स्वाति नाम की युवती ने बुधवार सुबह पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी राजेश द्विवेदी से भेंट की। उन्हें बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश सक्सेना का उपचार चल रहा है। पिता को तीन यूनिट खून की जरूरत है। एसपी ने तीन पुलिस कर्मियों को तुरंत रक्तदान करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस कर्मियों ने रक्तदान कर मरीज की जान बचाई। संवाद