फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डूब रही पुल बनने की आस... नाव से नापनी पड़ रही रामगंगा

Sun, 05 Jan 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
परौर में मंझा घाट पर नाव से नदी पार करते लोग। संवाद
विज्ञापन
परौर। क्षेत्र में रामगंगा के मंझा घाट पर दशकों से की जा रही पुल निर्माण की मांग अब तक अधूरी है। जनता की आवाज न तो प्रशासन ने सुनी और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने। मजबूरी में ग्रामीण नदी पार करने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। अब तो उनकी आस भी डूब रही है।
विज्ञापन


करीब पांच दशक पहले रामगंगा की मुख्य धारा समसीपुर के पास बहती थी। उस दौरान क्षेत्र के लोगों ने वहां पुल बनाने की मांग करनी शुरू की। नदी में हर साल आने वाली बाढ़ और भूमि कटान से नदी मंझा गांव की ओर मुड़ गई। तब से वहां पुल की जरूरत महसूस होने लगी। आम नागरिकों समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्यों ने इस मुद्दे को उठाया। संसद और विधानसभा में जो भी जनप्रतिनिधि पहुंचे, वह रामगंगा के पार के मूल निवासी रहे। इसके बावजूद किसी ने कोई प्रयास नहीं किया।

000

50 किमी लंबा मदनापुर-अटेना मार्ग भी उपयोगी नहीं
खास यह है कि लोक निर्माण विभाग ने करीब पांच वर्ष पहले करोड़ों रुपये खर्च करके मदनापुर से क्षेत्र के अटेना गांव तक सड़क का चौड़ीकरण कराया था। 50 किमी से अधिक लंबा यह मार्ग मदनापुर से परौर और कलान होकर अटेना तक जाता है। मदनापुर से परौर के बीच 19 किमी हिस्से मेंं मंझा घाट पर पुल की कमी मार्ग पर बड़े वाहनों के आवागमन में अवरोध डाल रही है। पुल बन जाने से मदनापुर से सीधे बदायूं, एटा, इटावा मैनपुरी, झांसी आदि दूरस्थ जनपदों के लिए यातायात सुगम हो जाएगा। कटरी क्षेत्र के लाेगों की लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी आदि पूर्वांचल के जनपदों की यात्रा सुगम होगी। फिलहाल, मंझा घाट पर पुल की कमी से यहां के लाेगों को बाहर जाने के लिए कोलाघाट तक 20 किमी अथवा दातागंज होकर जाने में 65 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी होती है।
विज्ञापन


000



जब तक परौर के पास मंझा घाट पर रामगंगा पर पक्का पुल नहीं बनेगा, कटरी क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। जनप्रतिनिधियों की निगाह सिर्फ कलान तक सीमित है।

-शील बाबू गुप्ता, कलान
-



मंझा घाट पर पक्के पुल की बहुत आवश्यकता है। कटरी क्षेत्र के लोगों का दूरस्थ जनपदों से सीधा जुड़ाव होगा और आसपास के जनपदों की यात्रा सुगम हो जाएगी।

-राजीव सिंह चौहान, समाजसेवी, परौर

-

क्षेत्र की लोगाें की मांग का संज्ञान लेते हुए मैं इसके लिए शासन स्तर पर पहले से प्रयासरत हूं। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से विशेष तौर पर भेंट करूंगा।
-वीर विक्रम सिंह, क्षेत्रीय विधायक

परौर में मंझा घाट पर नाव से नदी पार करते लोग। संवाद

परौर में मंझा घाट पर नाव से नदी पार करते लोग। संवाद

परौर में मंझा घाट पर नाव से नदी पार करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें