शाहजहांपुर। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा सम्मान अभियान के तहत सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में संगठन के नगर अध्यक्ष कुशाग्र गोयल ने सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह को ज्ञापन देकर घरों, प्रतिष्ठानों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज सम्मान के साथ उतरवाए जाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रध्वज लगाने की सरकार ने अनुमति दी, लेकिन तमाम स्थानों पर झंडे अपमानजनक स्थितियों में अभी तक लगे हैं। इसलिए उन्हें तत्काल उतरवाएं। प्रदर्शन में अनूप अवस्थी, संदीप सिंह, परमिंदर सिंह, गौरव राना, अंकित शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद
छात्र की हत्या के मामले की जांच को दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर। राजस्थान के जालौर जिले में अनुसूचित वर्ग के छात्र की शिक्षक द्वारा पीटकर हत्या किए जाने के मामले में बहुजन मुक्ति पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलाल सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह से मिले। उन्होंने मामले की न्यायिक जांच कराकर पीड़ित परिवार को पर्याप्त राहत दिए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में दोषी शिक्षक को आतंकी घोषित कर उसे मृत्युदंड दिए जाने की मांग की गई है। संवाद