फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नहीं पकड़ा गया भाजपा नेता पर फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख भावलखेड़ा के जेठ व भाजपा नेता शरद कुमार सिंह के ऊपर फायरिंग के मामले में पुलिस तीसरे दिन भी आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके गुर्गों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

31 अगस्त की रात करीब 10:15 बजे थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग निवासी शरद कुमार सिंह बब्लू अपने फाॅर्म पर बैठे हुए थे। तभी फाॅर्म के सामने एक कार से उतरे हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह निवासी गांव रौसर कोठी थाना रामचंद्र मिशन, मोहन अवस्थी निवासी गांव गुंवारी समेत चार अज्ञात लोग दूसरी कार में सवार हरपाल, लालू व एक अन्य को पीटने रहे थे।
बीच-बचाव करने पर संतोष और उसके साथियों ने जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायर किए। शरद सिंह के मुताबिक संतोष उन्हें जान से मारने की धमकी दिलवा रहा है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें