फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरेली मोड़ से कांट तक हाईवे जर्जर, दो साल में 30 फीसदी ही बन पाया

विज्ञापन
इदरीस अली।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ से गंगा एक्सप्रेस को जोड़ने वाले हाईवे पर तय समय सीमा निकलने के बावजूद मात्र 30 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो सका है। बताया जाता है कि सड़क के दोनों ओर लगे 5,786 पेड़ों को काटने की एनओसी वन विभाग से न मिलने के कारण काम रोकना पड़ा है। अधिकारी बताते हैं कि काटे गए पेड़ों के स्थान पर नए पेड़ लगाने के लिए 50 हेक्टेयर जमीन पुवायां और तिलहर में चिह्नित की गई थी, जिसे सुपुर्द न किए जाने के कारण वन विभाग ने भी एनओसी नहीं दी है।
विज्ञापन

जुलाई 2023 में बरेली मोड़ से भगवान परशुराम की जन्मस्थली को जोड़ने वाली लिपुलेख-भिंड राज्यमार्ग संख्या- 29 के 28.3 किमी तक चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ था। 294 करोड़ की लागत वाले मार्ग पर एसएस इंफ्राजोन लिमिटेड, लखनऊ ने कार्य को प्रारंभ में गति दी। मार्ग को खोदने के साथ ही चौड़ा करने का कार्य शुरू किया।
31 जनवरी 2025 तक निर्माण कार्य पूर्ण करना था, लेकिन मार्ग की पटरियों पर आने वाले वन संरक्षित क्षेत्र में लगे 5,786 पेड़ बाधा बन गए। नियम के अनुसार, पेड़ों को काटने के लिए इतने ही नए पेड़ लगाना आवश्यक है। नए पेड़ लगाने के लिए पुवायां, तिलहर आदि क्षेत्रों में सरकारी जमीन देखी गई।
विज्ञापन

वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने निरीक्षण कर जमीन को उपयुक्त माना। संबंधित एसडीएम की रिपोर्ट भी प्रशासन के पास पहुंच गई, लेकिन फाइल अटकने से तय समय से तीन माह अधिक बीतने के बाद भी कार्य रुका पड़ा है। मार्ग गड्ढायुक्त होने के चलते निकलना मुश्किल है। उड़ती धूल के कारण आए दिन हादसे होने का डर बना रहता है। ऊबड़-खाबड़ सड़क से निकलने से लोग घबराते हैं। अधिकारी भी प्रमुख मार्ग की सुध नहीं ले रहे हैं।

इसलिए महत्वपूर्ण है मार्ग
मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र भी पड़ता है। पिपरौला से बायीं तरफ राजकीय मेडिकल कॉलेज, कृभको खाद फैक्टरी व जमौर में इंडियन ऑयल का बॉटलिंग प्लांट हैं। यही मार्ग टाउन एरिया कांट, ब्लॉक से जोड़ता है। ब्लॉक से मदनापुर, जलालाबाद को जाने का रास्ता है। जलालाबाद में याकूबपुर तिराहे से बीसलपुर-कटरा, बेवर आदि को रास्ता जाता है।

कुछ जगह पर सिंगल रोड बनाई
फोरलेन मार्ग पर कुछ जगह पर सिंगल रोड बना दी गई, जिससे आगे चलकर फिर से ऊबड़-खाबड़ मार्ग से जूझना पड़ता है। कृभको खाद फैक्टरी के पास डिवाइडर भी बना दिए गए हैं। उसके आगे पड़ने वाले गांव में गड्ढों की वजह से निकलना मुश्किल है।

फिर से हटाया जाएगा अतिक्रमण
सड़क के चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की तैयारी शुरू की गई है। लोक निर्माण विभाग ने पुलिस से पत्राचार कर पुलिस बल की मांग की है, जिससे कांट में बीच सड़क से दोनों ओर अवैध कब्जे हटाए जा सकें। इसके अतिरिक्त पिपरौला और बरेली मोड़ से भी अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।

50 हेक्टेयर जमीन देखी गई थी। उसमें एसडीएम की रिपोर्ट लग गई। प्रशासन की ओर से अनुमति मिलने का इंतजार है। पेड़ों की एनओसी मिलने के बाद ही फोरलेन का निर्माण फिर से शुरू कराएंगे। - दिनेश कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग

सड़क के दोनों ओर होती रहती हैं दुर्घटनाएं

सड़क के दोनों ओर गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लंबे समय से लोग परेशान हैं। धूल से काफी दिक्कत होती है। कार्य को जल्द शुरू कराकर पूर्ण कराया जाएं, जिससे राहगीरों को राहत मिल सके। - इदरीस अली

कांट रोड पर रेडीमेड कपड़े की दुकान है। निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण काफी प्रभाव पड़ रहा है। त्योहारी सीजन में कारोबार आधा रह गया है। आए दिन ऑटो, ई-रिक्शे पलटने से लोग घायल हो जाते हैं। -अजय मौर्या

इदरीस अली।

इदरीस अली।

इदरीस अली।

इदरीस अली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें