फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलालाबाद बस अड्डे की बढ़ेगी ऊंचाई, यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी

Tue, 07 Jan 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद स्थित परिवहन निगम का बस अड्डा। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। रोडवेज बस स्टेशन का आधुनिकीकरण जल्द होगा। इसके लिए 3.68 करोड़ रुपये की लागत से बस अड्डा परिसर की ऊंचाई बढ़ाने के साथ यात्री सुविधाओं से जुड़ीं अन्य व्यवस्थाएं सुधारी जाएंगी।
विज्ञापन


बस अड्डे की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर अतिरिक्त मिट्टी की जरूरत होने की रिपोर्ट जाने के बाद डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम गठित की थी। इसमें सी एंड डीएस, परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक, पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता व तहसीलदार शामिल थे। शुक्रवार को इन अधिकारियों ने मौके पर जांच-पड़ताल, नापजोख व चिह्नीकरण का कार्य पूरा किया। टीम ने शासन को जांच रिपोर्ट भेज दी है। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
प्रस्तावित कार्यों में बस अड्डा परिसर में होने वाले जलभराव को देखते हुए परिसर के उच्चीकरण समेत नए मुख्य भवन का निर्माण, हाई मास्ट लाइट, परिसर में सीसीटीवी कैमरे, नया फर्नीचर, जनरेटर आदि व्यवस्थाएं की जाएंगी। शुद्ध पानी व शौचालय की व्यवस्था भी दुरुस्त होगी। यहां मौजूद बसों के रखरखाव का इंतजाम करना भी कार्ययोजना में शामिल है।
विज्ञापन


000
मिट्टी कार्य की लागत पांच लाख से ऊपर होने पर डीएम द्वारा टीम गठित कर मौके पर जांच कराने का नियम है। इसीलिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम यहां आई थी। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


-नरेंद्र कुमार, अवर अभियंंता, सी एंड डीएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें