फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्मी कर रही बीमार...डायरिया की चपेट में आ रहे हैं मासूम

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लाइन में लगे मरीज थकहार फर्श पर बैठ गए। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तापमान में बढ़ोतरी और लू के थपेड़ों से लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ने लगी है। छोटे बच्चे उल्टी-दस्त के शिकार अधिक हो रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में रोजाना मरीज उमड़ रहे हैं। बच्चा वार्ड में भी काफी मरीज भर्ती हैं। इनमें डायरिया के भी मरीज हैं। यही हाल जिले में सीएचसी-पीएचसी का है। चिकित्सकों के अनुसार, इस समय सिर में दर्द, बेचैनी और उल्टी-दस्त के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं।
प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के अनुसार, खानपान पर विशेष ध्यान दें। मौसमी फलों का सेवन करें। तला-भुना मसालेदार खाने से परहेज करें। पानी खूब पियें। संवाद

-
इन बातों का ख्याल रखें

- खाली पेट न रहें और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें।
- धूप में बाहर जाते वक्त सिर ढककर रखें, सूती कपड़े पहनें
- तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर, खीरा, ककड़ी अधिक खाएं।
- दोपहर 12 से शाम चार बजे तक धूप में जाने से बचें।
(जैसा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें