फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धूप और पछुआ हवा ने बढ़ाई उमस, आज शुष्क रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुबह से चली पछुआ हवा और दिन भर तेज धूप बनी रहने से गर्मी के साथ उमस का प्रकोप बढ़ गया। इस वजह से न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़कर 27.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 35.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सोमवार को भी दिन भर मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

इससे पहले, शनिवार शाम को दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा चलती रही। इसके बावजूद रात से उमस महसूस होने लगी। रविवार को सुबह से हवा की दिशा बदलकर पछुआ हो गई। तब तक हवा में आर्द्रता 75 प्रतिशत बनी रहने से सूर्योदय के एक घंटे बाद तक ठंडे झोंके राहत देते रहे। बाद में जैसे-जैसे सूरज चढ़ा और धूप तेज हुई, गर्मी और उमस से जनजीवन बेचैन होने लगा।
दोपहर बाद तक पछुआ के झोंके हवा की नमी अपने साथ उड़ा ले गए और आर्द्रता घटकर 56 प्रतिशत हो गई। दोपहर से सूर्यास्त के बाद दिन ढलने तक लोग उमस से बेहाल रहे। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से 12 अंक अधिक हो गया। उनका कहना है कि वायुदाब बढ़ने से सोमवार को तेज हवा चलने से बादल ठहर नहीं पाएंगे और धूप निकलने से मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें