फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी के दिलशाद ने दिल्ली के सोनू किया चित

Wed, 12 Oct 2016 11:54 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दंगल - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 नगर के रामलीला मेला में चल रहे दंगल में बाहर से आए मशहूर पहलवानों ने बढ़िया कुश्ती दिखाकर खूब इनाम बटोरे। 
विज्ञापन

रामलीला में चल रहे दंगल में राजस्थान के बादल पहलवान और नेपाल के देवा पहलवान के बीच कुश्ती के रोचक मुकाबले में देवा ने बाजी मारी। अलीगढ़ के विशाल पहलवान ने दिल्ली के सोनू को हराया। बरेली के मनोज और गोरखपुर के मुन्ना के बीच रोचक मुकाबला हुआ, जिसमें बाजी मनोज के हाथ लगी। पंजाब के बग्गा और चंदौसी के इरशाद के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। अलीगढ़ के विशाल ने दिल्ली के गोपाल को हराया। चंदौसी के गोलू ने दातागंज के भूरा को मात देकर बाजी मारी। कटरा के आनंद ने चंदौसी के शिवओम को पटकनी मारकर बाजी जीती। आखिर में दिल्ली के सोनू और चंदौसी के दिलशाद के बीच 11 हजार की इनामी कुश्ती का मुकाबला हुआ। इसमें बाजी दिलशाद के हाथ लगी। दंगल की व्यवस्था में अकबर पहलवान, राजेश खन्ना, ताहिर खां बब्लू का सहयोग रहा। दंगल में रेफरी की भूमिका शमीम खां ने अदा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें