फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रधानाध्यापक ने रसोइया से की छेड़खानी, झाड़ू से पीटा

Sat, 28 Dec 2024 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/अल्हागंज। थाना क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रसोइया से प्रधानाध्यापक ने छेड़खानी कर दी। आरोप है कि हस्ताक्षर कराने के बहाने कमरे में बुलाकर उससे गलत हरकत की गई। विरोध करने पर झाड़ू से उसे पीट दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक महिला रसोइया के पद पर कार्यरत है। उसके साथ में गांव की ही दो अन्य महिलाएं भी खाना बनाती हैं। महिला ने प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक हस्ताक्षर करने के बहाने कमरे में तीनों को बारी-बारी से बुलाकर छेड़खानी करता है। विरोध किया तो उन्हें झाड़ू से पीट दिया, जिससे उन्हें काफी चोट आई। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह बचाया। पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ जलालाबाद अमित चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें