जैतीपुर। गढि़यारंगीन थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधानी की रंजिश को लेकर हुए दो पक्षों के बीच का विवाद थाने पहुंच गया। थाने में थाना प्रभारी की कुर्सी के सामने बैठकर गाली-गलौज करते हुए एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अब कार्रवाई की तैयारी में है।
शाहजहांपुर पुलिस की सोशल मीडिया (एक्स) पर वीडियो टैग किया गया है। थाना प्रभारी की कुर्सी के सामने बैठकर गाली-गलौज करते हुए वीडियो सामने आने के बाद जिलास्तरीय अधिकारियों ने संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए। बताया जाता है कि गाली देने वाला व्यक्ति एक गांव का प्रधान है।
उसका पूर्व प्रधान से विवाद चल रहा है। उसे शराब पिलाकर साजिश के तहत वीडियो बनाया गया है। प्रधान पक्ष की महिला ने पूर्व प्रधान पक्ष पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर भी दी है।
दूसरी ओर पूर्व प्रधान ने बताया कि उसे परेशान किया जा रहा। उसे थाने में बुलाकर गाली-गलौज की गई। उसने सीओ को प्रार्थना पत्र भी दिया है। थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई है।