शाहजहांपुर में शाह क्लब के मैदान पर क्रिकेट मैच में शाॅट लगाने के लिए तैयार खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। कैंट स्थित शाह क्लब के मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में गुर्जर अकादमी ने अरविंद अकादमी गोला को नौ विकेट से हरा दिया। गुर्जर अकादमी की जीत में विकास कुमार की शानदार बल्लेबाजी और आर्यन सिंह की धारदार गेंदबाजी का अहम योगदान रहा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अरविंद अकादमी की टीम 29 ओवर में 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अभिजीत यादव ने 22 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 32 रन बनाए। रजत गुप्ता ने 15 रन का योगदान दिया। गुर्जर अकादमी के आर्यन सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। कबीर राज ने तीन और प्रदीप कुमार ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुर्जर अकादमी की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 81 रन बनाकर मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज अनुज प्रताप सिंह 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विकास कुमार ने 28 गेंदों पर नाबाद 45 रन की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। आर्यन बतरा ने 12 रनों का योगदान दिया। अभय सिंह गुर्जर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।