फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भोलेनाथ की जय-जयकार करते निकले कांवड़ियों के जत्थे

विज्ञापन
जलालाबाद में कांवड़ लेकर निकलते ​शिवभक्त। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। फर्रुखाबाद से गंगाजल भरकर शाहजहांपुर हाईवे होकर गोला जाने वाले कांवड़ियों की शनिवार को दिनभर धूम रही। ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर लगे डीजे पर बज रहे भजनों पर झूमते-गाते और बाबा भोलेनाथ की जय-जयकार करते हुए सुबह से शाम तक जत्थे निकलते रहे।
विज्ञापन

दोपहर के समय तेज धूप के बावजूद शिवभक्तों की श्रद्धा में कोई कमी नहीं आई और वह उल्लास से भरे दिखाई दिए। कांवड़ यात्रा में बाइक सवार गोला जाने वालों की काफी संख्या रही। इस दौरान याकूबपुर तिराहे पर ड्रोन के जरिये कांवड़ यात्रा की निगरानी की गई।
शुक्रवार रात से रूट डाइवर्जन लागू हो जाने से शाहजहांपुर रोड पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया। हालांकि, यह नियम रोडवेज की बसों पर लागू नहीं हुआ। रूट डाइवर्जन को लेकर याकूबपुर तिराहे पर दो जगह तथा बारह पत्थर चौराहे पर एक जगह बैरियर लगाकर पुलिस की तैनाती की गई।
विज्ञापन

शनिवार से फर्रुखाबाद हाईवे पर नवयुवक कांवड़िया मंगल दल और एक बाइक शोरूम के पास प्रशांत गुप्ता की ओर से भंडारा शुरू किया गया। यहां बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। याकूबपुर तिराहा कांवड़ियों का प्रमुख पड़ाव स्थल होने के कारण वहां दिन भर मेले जैसा माहौल रहा।


बुधवार तक कांवड़ियों की रहेगी धूम
सोमवार को भोलेनाथ को जल अर्पित करना विशेष फलदायी होने की मान्यता के कारण गोला जाने वाले कांवड़ियों की संख्या रविवार से बढ़ जाएगी। आगामी बुधवार को त्रयोदशी तिथि है। सावन माह में इस तिथि का विशेष महत्व होने के कारण इसे शिव तेरस कहा जाता है। इस दिन भगवान को कांवड़ चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आना-जाना रहता है।

तुलापुर से कांवड़ियों का जत्था रवाना

चांदपुर। पवित्र सावन माह में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शनिवार को तुलापुर गांव से कांवड़ियों का जत्था फर्रुखाबाद के पांचाल घाट रवाना हो गया। जत्थे में शामिल श्रद्धालु वहां से कांवड़ों में गंगाजल भरकर गोला गोकर्णनाथ जाएंगे। गांव के तमाम लाेगों ने बम भोले के जयघोष के साथ उन्हें उत्साह से रवाना किया। कांवड़ियों का जत्था डीजे पर बजते भजनों पर नाचते और अबीर-गुलाल खेलते हुए चला। इस मौके पर नितिन मिश्रा, अंकित मिश्रा आदि ने सभी को पटका पहनाए। संवाद

डाक कांवड़ यात्रियों के जत्थे का स्वागत

तिलहर। हरिद्वार से जल भरकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ जा रहे डाक कांवड़ के सौ सदस्यीय जत्थे का शनिवार को यहां पहुंचने पर लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर फूलमालाओं से स्वागत किया गया। महंत फतेहगंज पूर्वी निवासी प्रेमपाल मिश्रा को एक बग्गी पर बिठाकर जत्थे में शामिल युवा चल रहे थे। स्वागत में आशीष अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, अरविंद शर्मा, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें