फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सेहरा बंधने से पहले दूल्हा लापता, धरी रह गईं बरात की तैयारियां

Thu, 10 Apr 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। क्षेत्र के एक गांव में बरात जाने से पहले ही दूल्हा लापता हो गया। सेहरा बांधने के लिए तलाश किया तो उसका सुराग नहीं लगा। उसका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा है। ऐसे में बरात की तैयारियां धरी रह गई हैं। परिजनों ने थाने में सूचना दी है। हालांकि, अभी गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

कस्बे से सटे गांव में रहने वाला युवक पंजाब में सिलाई का काम करता है। उसकी बरात शहर के एक मोहल्ले में तय हुई थी। मैरिज लॉन में बरात लेकर जाने की तैयारी थी। शादी समारोह की तैयारियां पिछले कई दिन से चल रही थीं। मेहमान भी आ गए थे। बुधवार को बरात जानी थी। सुबह सात बजे से दूल्हा ही लापता हो गया।
सेहरा बांधने के लिए दूल्हे की तलाश की गई तो वह नहीं मिला। उसे गांव में तलाश करने के साथ ही दोस्तों से जानकारी ली गई। उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद लड़की पक्ष को सूचना दी गई। दूल्हे के गायब होने से वर और वधू पक्ष की तैयारियां धरी रह गईं। मामले में थाने में सूचना दी गई है। दूल्हे के लापता होने से उसके परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें