डीएम ने लिया जायजा
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने राज्यपाल के मंगलवार को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम तथा राज्यपाल के आगमन और प्रस्थान से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही रिलायंस पावर प्लांट स्थित हेलीपैड और विश्वविद्यालय के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
डीएम ने अधिकारियों को राज्यपाल के भ्रमण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम एफआर अरविंद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत आदि मौजूद रहे।