फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बड़े लाट साहब के जुलूस की ड्रोन व सीसी कैमरे से की जाएगी निगरानी

विज्ञापन
जिप्सी से बड़े लाट साहब के जुलूस के रूट पर लगी ड्यूटी चेक करते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: पुलि
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी राजेश द्विवेदी ने एसपी सिटी व सीओ सिटी के साथ मंगलवार दोपहर खुली जिप्सी से बड़े लाट साहब के जुलूस के रूट का निरीक्षण किया। जुलूस के रूट पर संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर अतिरिक्त फोर्स लगाने के निर्देश दिए। कहा कि जुलूस के रूट की ड्रोन व सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी। लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर की होली संवेदनशील मानी जाती है। बड़े लाट साहब का जुलूस मोहल्ला कूंचालाला से चौकसी नाथ मंदिर तक आता है। इस दौरान दद्दू जी मंदिर के पास बैलगाड़ी पर सवार होकर लाट साहब चौक कोतवाली में सलामी लेते हैं।
मंगलवार को बड़े लाट साहब के जुलूस के रूट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इसके बाद एसपी राजेश द्विवेदी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार व सीओ सिटी पंकज पंत के साथ खुली जिप्सी से रूट का निरीक्षण कर ड्यूटी चेक की।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त पुलिस बल, दंगा नियंत्रण उपकरण तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी की तैनाती रहेगी। जुलूस के दौरान अनुशासनहीनता या अव्यवस्था पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें