खुदागंज। ग्राम पंचायत नवादा दरोबस्त के मजरा खेड़ा मझखेड़ा में रविवार को बालिका राधिका का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को सुबह दुकान से घरेलू सामान लेने जाते वक्त खंभे के सपोर्टिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई थी।
बालिका के अंतिम संस्कार में गांव में तमाम लोग शामिल हुए। इस बीच, विद्युत निगम के उपखंड अभियंता धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर अवर अभियंता अमित चौधरी ने गांव जाकर उस खंभे पर करंट आने की पुष्टि के लिए क्लैंप मीटर से दोबारा जांच की, जिस पर करंट आने की बात कही गई थी। अधिशासी अभियंता गोपाल कृष्ण अग्रवाल के अनुसार, अब तक की गई जांच में कंक्रीट के खंभे पर करंट उतरने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। एसडीओ को गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं। संवाद