शहर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में बच्ची के बारे में जानकारी लेते अमितेश अमित। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के गोहापुर पुल के पास नदी किनारे मिट्टी में दबी मिली बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बुधवार को राजकीय मेडिकल काॅलेज में न्यायपीठ, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमितेश द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने पहुंचकर बच्ची की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।
अमितेश द्विवेदी ने चिकित्सकों से देखभाल में किसी भी तरह की कमी न रहने देने के संबंध में निर्देश दिए। न्यायपीठ ने स्पष्ट किया कि बच्ची की देखभाल, सुरक्षा एवं पालन पोषण सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने चिकित्सा दल के अखिलेश कुमार, अनुपम गौतम, डाॅ. रितु राज, अभिनव कुमार, यदुवीर, चाइल्डलाइन के विनय कुमार शर्मा, सुधीर कुमार से जानकारी ली। पीठ के सदस्य रामऔतार त्रिपाठी, मुनीश सिंह परिहार, अरविंद मिश्रा भी मौजूद रहे।