फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दुष्कर्म के इरादे से किशोरी को घर से उठा ले गए

Sun, 12 Mar 2023 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को दुष्कर्म के इरादे से चार लोग घर से उठा ले गए। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। पुलिस को तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर तहरीर मिलने की जानकारी से ही इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

किशोरी के अनुसार, शुक्रवार रात परिवार के लोग खाना खाकर सो गए। रात साढ़े नौ बजे चार लोग घर में घुस आए और उसे सोते से उठाकर घर के बाहर ले गए। आरोपियों ने उससे गलत हरकतेंं करनीं शुरू कर दीं। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जाग गए। लोगों को आता देखकर आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
शनिवार सुबह किशोरी परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। किशोरी के अनुसार गांव के दो लोगों को उसने पहचान लिया है। पीड़िता ने आरोपियों से जान का खतरा भी बताया है। उधर, थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि तहरीर अभी नहीं मिली है। घटना की जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें