फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की बरामद कराने को घरवालों ने लगाया जाम

Fri, 19 Jun 2015 11:36 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कोला से बीते सात जून को नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। इस मामले में नामजद आरोपियों को पकड़कर छोड़ देने का आरोप लगाते हुए लड़की के घरवालों ने कोला रोड पर शुक्रवार सुबह जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब आधा घंटा जाम रहने के बाद सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा लड़की को शीघ्र बरामद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

इस गांव के व्यक्ति का आरोप है कि सात जून को दोपहर के वक्त उसकी नाबालिग लड़की घर के बाहर थी, इसी दौरान गांव का ही युवक प्रेमपाल उसे अगवा कर ले गया। घरवालों के अनुसार प्रेमपाल ने लड़की को पकड़ा। इस दौरान उसका चाचा मेवाराम, चचेरे भाई विजय और शेर सिंह तथा प्रेमपाल का बहनोई कायमगंज के थाना शमशाबाद निवासी मुकेश गाड़ी लिए रोड पर खड़े रहे। इसके बाद उक्त सभी उसकी लड़की को गाड़ी में डालकर कही ले गए। पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। लड़की के पिता का आरोप है कि पुलिस नामजद आरोपियों को पकड़ने के बाद छोड़ देती है और उसकी लड़की को बरामद करने मे कोई दिलचस्पी नही दिखा रही।
इसी बात से नाराज लड़की के पिता-माता तथा अन्य घरवाले शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कोला रोड पर जाम लगाकर बैठ गये। दिल्ली तक जाने वाला यह रोड अति व्यस्त होने के कारण कुछ ही देर में वहां वाहनों की लाइन लग गई और जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी में बिलबिला उठे। इस बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने तथा लड़की को बरामद करने का आश्वासन देकर जैसे तैसे जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें