पुवायां। हत्या की आशंका जताने के बाद भी पुलिस दो महीने से युवती का पता लगाने में लापरवाही बरत रही है। परेशान पिता ने समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देकर पुलिस पर आरोप लगाए हैं।
गांव इमलिया निवासी रमेश कुमार के अनुसार उनकी विवाहिता पुत्री 22 जून से लापता है। दामाद उनकी पुत्री से आए दिन मारपीट करता था और 22 जून को पुत्री को नलकूप पर ले जाया गया था, इसके बाद से ही पुत्री का पता नहीं चल रहा है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर पुत्री की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर चुप होकर बैठ गई। उन्होंने पुत्री का जल्द पता लगाने की मांग की है। संवाद