फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग का खुलासा

Sun, 20 Oct 2024 03:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने चाेरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चांदी की पायल व दस हजार रुपये बरामद हुए हैं। गैंग के सदस्यों ने रोजा और कोतवाली में चोरी की वारदात की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार पुलिस के उपनिरीक्षक प्रदीप प्रदीप कुमार ने कैंट क्षेत्र में चोरी की योजना बनाते हुए निगोही के बलरामपुर निवासी बहादुर, त्रिमल, मंती व सिंदखेलड़ा निवासी विनोद को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो जोड़ी चांदी की पायल व दस हजार रुपये बरामद किए। बहादुर पर सात, त्रिमल पर तीन केस दर्ज हैं। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि यह गैंग चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम देता था। वर्ष 2022 में आरसी मिशन पुलिस ने इसी गैंग से 13 किलो चांदी व 11 लाख रुपये बरामद किए थे। त्योहारों पर यह गैंग सक्रिय होकर वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें