शाहजहांपुर। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद अग्निशमन विभाग ने मंगलवार को भी चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच छह कोचिंग व लाइब्रेरी की जांच की गई।
एफएसओ डॉ.बीएन पटेल ने बताया कि रामनगर कॉलोनी स्थित फोकस स्टडी सेंटर, नवोदय लाइब्रेरी, उड़ान लाइब्रेरी, सक्सेस कंप्यूटर, टारगेट कोचिंग सेंटर, नित्या स्टडी सेंटर का निरीक्षण किया गया। संस्थानों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों व अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। यहां पर विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग व आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। संवाद